खदान में ब्लास्टिंग से महिला पर गिरा पत्थर, मौत

रीवा। शहर के पश्चिमी छोर पर स्थित नौवस्ता, बैजानथ क्षेत्र में लगातार अवैध उत्खनन हो रहा है और खदानो में चल रही अवैध ब्लास्टिंग से लोग परेशान है. एक महिला की भी मौत हो गई, बावजूद इसके प्रशासन अवैध उत्खनन और ब्लास्टिंग को लेकर कार्यवाही नही कर रहा है. क्षेत्र के लोग परेशान है लेकिन जिम्मेदार खनिज विभाग मौन है.

नौबस्ता क्षेत्र के बैजनाथ में चल रही अवैध ब्लास्टिंग के पत्थरों में दबकर एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई. घर का चूल्हा जलाने के लिए खदान में कंडा बिनने गई महिला की पत्थरों में दबकर मौत हो गई है. परिजनों ने बताया कि मृतिका सुमित्रा केवट घर से कंडा बिनने बनने के लिए निकली थी तभी वह बैजनाथ के एक ऐसे खदान में चली गई जहां निरंतर ब्लास्टिंग हो रही थी. महिला के ऊपर पत्थर गिरा और लहूलुहान हालत में महिला ने दम तोड़ दिया. बताया जा रहा है कि खदान में जीतू केवट नाम का व्यक्ति ब्लास्टिंग कर रहा था और खदान अल्ट्राटेक सीमेंट की है. जैसे ही घटना हुई वहां लगे माफिया ट्रैक्टर डंपर सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए. सुबह 7:00 बजे हुई घटना के डेढ़ घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची तब तक महिला की मौत के दोषी फरार हो चुके थे. मृतिका सुमित्रा केवट के शव को पीएम के लिए संजय गांधी अस्पताल लाया गया है वहीं पुलिस मामले की जांच करने की बात कह रही है.

Next Post

यज्ञ में बैठा था परिवार, घर-गृहस्थी आग में जली

Tue Apr 28 , 2026
अशोकनगर। जिले के बहादुरपुर तहसील अंतर्गत ग्राम जसैया में मंगलवार दोपहर हुई एक आगजनी की घटना में तीन भाईयों की घर-गृहस्थी जलकर पूरी तरह से नष्ट हो गई। यह आग पास में रखे एक बिजली ट्रांसफार्मर से उठी चिंगारी से लगी। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक […]

You May Like