पंचकल्याणक में प्रज्ञापराध पुस्तक का विमोचन, मोक्षकल्याणक दिवस पर गजरथ फेरी का आयोजन

राहतगढ़। पंचकल्याणक महामहोत्सव के अंतर्गत ज्ञानकल्याणक दिवस पर मुनि श्री संधानसागर द्वारा संकलित पुस्तक प्रज्ञापराध का विमोचन किया गया। प्रवक्ता अविनाश जैन विद्यावाणी ने बताया कि पुस्तक में राजनीति, शिक्षा, धर्म और व्यापार सहित अनेक क्षेत्रों में बढ़ रहे बुद्धि-अपराध को रेखांकित किया गया है। इसमें आचार्य श्री विद्यासागरजी के उपदेशों से संकलित 15-20 महत्वपूर्ण बिंदु शामिल हैं, जो युवा पीढ़ी को विकृत विचारों एवं भ्रष्टाचार से दूर रहने की प्रेरणा देते हैं।

मोक्षकल्याणक दिवस पर मुनि श्री प्रमाणसागर के सानिध्य में नौ रथ, दो सफेद और दो काले हाथियों के साथ सात गजरथ फेरियां निकाली गईं। मुनि श्री ने इच्छाओं की चाह, दाह और राह पर प्रवचन देते हुए कहा कि मोह और चाह का त्याग ही मोक्ष की दिशा दिखाता है। लगभग दस हजार श्रद्धालुओं की उपस्थिति में यह ऐतिहासिक आयोजन संपन्न हुआ, जिसे राहतगढ़ के 250 वर्षों का विशेष प्रसंग बताया गया।

 

Next Post

कुणाल खेमू की वेब सीरीज ‘सिंगल पापा’ का ट्रेलर रिलीज

Wed Dec 3 , 2025
कुणाल खेमू की वेब सीरीज ‘सिंगल पापा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह कॉमेडी-ड्रामा एक सिंगल पिता के संघर्ष को दिखाता है। सीरीज 12 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। अभिनेता कुणाल खेमू जल्द ही एक हल्की-फुल्की और भावनात्मक वेब सीरीज ‘सिंगल पापा’ में नजर आएंगे। मंगलवार को इस […]

You May Like