जबलपुर: विजय नगर थाना क्षेत्र स्थित एक भूमि का बिना किसी हक, अधिकार के अनुबंध करते हुए षडयंत्र रच 11 लाख रूपए एक युवक से हड़प लिए गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की एफ आई आर दर्ज की है।पुलिस के मुताबिक विक्रम प्रताप सिंह 35 वर्ष निवासी न्यू रामनगर शान्ता माता मंदिर के पास अमखेरा ने लिखित शिकायत की कि स्वास्तिक रियल गु्प व्दारा पार्टनर सुधीर कुमार रावत 34 वर्ष निवासी ग्राम अतरैला पोस्ट फूल तहसील व जिला प्लाजा चौथी मंजिल फ्लैट नम्बर 415 विजयनगर वालो से मोहल्ले में रहने वाली प्राची विश्वकर्मा के माध्यम से एक सम्पत्ति क्रय करने का अनुबंध सशर्त निस्पादित किया था।
उक्त सम्पत्ति भूमि मौजा डुगरिया नम्बर बन्दोबस्त 383, पटवारी हल्का न. 48 राजस्व निरीक्षक मण्डल बरगी तहसील व जिला जबलपुर में स्थित है, जिनका कुल रकवा 5.051 हेक्टेयर भूमि अनुबंधित प्लाट न. 55 रकवा 10320 वर्गफुट मे से विक्रित रकवा 5016.72 वर्गफुट है। सुधीर कुमार रावत के व्दारा यह विश्वास दिलाया गया था कि उक्त सम्पत्ति के मूल स्वामी नागेश सराफ पिता सोमनाथ सराफ, किरण सराफ पति नागेश सराफ दोनो निवासी सनातन धर्म कृष्ण मंदिर ओमती से उनका पूर्व में अनुबंध हो चुका है एवं भविष्य में उक्त सम्पत्ति की रजिस्ट्री का निष्पादन एवं अनुंबध में सहमति सुधीर कुमार रावत के व्दारा कराकर दी जायेगी।
सुधीर कुमार रावत व्दारा अनुबंध मे मूल भूमि स्वामी नागेश सराफ पिता सोमनाथ सराफ, किरण सराफ पति नागेश सराफ व्दारा अनुबंध मे सहमति लिखित दिलाई जायेगी। लेकिन सुधीर कुमार रावत के व्दारा उक्त अनुबंध मे हीला हवाली करते रहे एवं मूल भूमि स्वामी की सहमति नही दिलाई गई। बाद में उसे पता चला कि प्रिंयक सिंह ठाकुर एवं सुधीर कुमार रावत को भूमि को विक्रय करने का कोई अधिकार नही है। दोनों ने मिलकर धोखाधडी करते हुए उपरोक्त भूमि बिना किसी हक व अधिकार के अनुबंध कर 11, 00, 000 रूपये की ठगी कर ली है और बार बार कहने पर भी रकम वापस नही कर रहे है ।
