पुतिन ने यूक्रेन में पश्चिमी सुरक्षा प्रस्ताव को खारिज किया

मास्को 06 सितंबर (वार्ता) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पेरिस शिखर सम्मेलन के बाद युद्धविराम लागू होने के अगले ही दिन यूक्रेन में “आश्वासन बल” के रुप में सैनिकों को तैनात करने के पश्चिमी प्रस्तावों को खारिज कर दिया है।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि यूक्रेन के 26 सहयोगी देशों ने लड़ाई रुकते ही सुरक्षा प्रदान करने के लिए “थल , जल या हवा” से सैनिकों को तैनात करने की औपचारिक प्रतिबद्धता जताई है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार श्री मैक्रों ने इसमें शामिल किसी भी देश का विवरण नहीं दिया।

रिपोर्ट के अनुसार श्री पुतिन ने सहयोगियों की पहल को खारिज करने की कोशिश की और चेतावनी दी कि यूक्रेन में तैनात कोई भी सैनिक “वैध निशाना” होगा, खासकर अगर वे अभी दिखाई देते हैं, हालाँकि तत्काल तैनाती की कोई योजना नहीं है।

श्री पुतिन ने शुक्रवार को कहा कि वह यूक्रेनी नेता से संपर्क के लिए तैयार हैं, “लेकिन मुझे इसमें कोई खास फायदा नहीं दिखता। क्योंकि यूक्रेनी पक्ष के साथ प्रमुख मुद्दों पर सहमति बनाना लगभग असंभव है।”

श्री मैक्रों ने ज़ोर देकर कहा कि सैनिकों की तैनाती “किसी भी नए बड़े आक्रमण” को रोकने के लिए की जाएगी, न कि अग्रिम मोर्चे पर। उन्होंने कहा कि सेना में “रूस के खिलाफ युद्ध छेड़ने की इच्छाशक्ति या उद्देश्य नहीं है”।

श्री ज़ेलेंस्की ने गुरुवार को पेरिस बैठक में लिए गए फ़ैसलों को पहला ठोस कदम बताया और शुक्रवार को कहा कि हज़ारों विदेशी सैनिकों की तैनाती की जाएगी, हालाँकि इस बारे में बात करना अभी जल्दबाजी होगी।

श्री पुतिन ने रुस में यूक्रेन के साथ एक शिखर सम्मेलन आयोजित करने की अपनी इच्छा व्यक्त की है और सुरक्षा प्रदान करने की पेशकश की है।

श्री ज़ेलेंस्की ने कहा, “हम किसी भी प्रारूप, द्विपक्षीय बैठक, त्रिपक्षीय बैठक का समर्थन करते हैं, मेरा मानना है कि रूस इसे टालने के लिए हर संभव प्रयास करता है।”

 

Next Post

टाटा मोटर्स ने कारों के दाम 1.55 लाख तक घटाये

Sat Sep 6 , 2025
मुंबई, (वार्ता) देश की अग्रणी वाहन निर्माता कंपनी टाट मोटर्स ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में कमी का पूरा लाभ ग्राहकों को हस्तांतरित करते हुये टियागो से लेकर सफारी तक अपने यात्री वाहनों के मूल्यों में 75 हजार रुपये से लेकर 1.55 लाख रुपये तक की कमी करने की […]

You May Like