जया किशोरी पहुंची मां बगलामुखी

नलखेड़ा। विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर में प्रसिद्ध कथा वाचक जया किशोरी शनिवार को उज्जैन सडक़ मार्ग से होते हुए दोपहर एक बजे नलखेड़ा पहुंची.जहां उन्होंने मां पीतांबरा मां बगलामुखी के स्वर्ण श्रृंगार दर्शन पूजन किया.

पंडित अभिषेक शर्मा तथा अन्य पांच पंडितों के द्वारा विधि विधान से मंत्र उच्चारण के साथ हवन किया. जया किशोरी के द्वारा माता मंदिर के इतिहास के बारे में जानकारी ली वे मंदिर परिसर में वे लगभग दो घंटे तक रुके. प्रसिद्ध जया किशोरी की मंदिर परिसर में मालूम पड़ते ही लोगों की भीड़ हो गई, वहीं जया किशोरी के साथ कई लोगों ने फोटो व सेल्फी ली. जया किशोरी के पहुंचने पर पटवारी मुकेश चौहान व पुलिस प्रशासन मौजूद था.

Next Post

हादसा टला: बिना ड्राइवर के सड़क पर दौड़ा शराब से भरा ट्रक, बैंक की कैश वैन को मारी टक्कर

Sat Mar 28 , 2026
शुजालपुर। शहर में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब शराब से भरा एक ट्रक बिना चालक के अचानक सडक़ पर दौड़ पड़ा और लोहिया मार्ग स्थित बैंक ऑफ इंडिया के बाहर खड़ी कैश वैन से जा टकराया, टक्कर से कैश वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों […]

You May Like