बिना सुरक्षा उपकरण कराया काम, 13 फीट ऊंचाई से गिरने से हुई थी श्रमिक की मौत, एफआईआर दर्ज

जबलपुर: तिलवारा थाना क्षेत्रमें 13 फिट की ऊंचाई पर शटर लगाते समय गिरने से श्रमिक की मौत हो गई थी। जांच में पाया गया कि सुरक्षा संबंधी संसाधन उपलब्ध नहीं कराये गये थे। बिना सुरक्षा उपकरण के मजदूरी कराने वाले मकान मालिक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।पुलिस ने बताया कि मोतीलाल गोटिया 40 वर्ष निवासी चेरीताल थाना कोतवाली का 13 अगस्त 25 की शाम लगभग 4 बजे करंट लगने एवं सिर में चोट लगने से उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया था.

जिसे डाक्टर ने चैक कर मृत घोषित कर दिया था। इस दौरान मर्ग जांच में पाया गया कि 13 अगस्त 25 को मजदूर महेश सोंधिया, प्रदीप गोटिया एवं मोतीलाल गोटिया कनिका सेल्स तिलवारा के नये गोदाम में लगभग 13 फिट की ऊंचाई पर शटर लगाने का कार्य कर रहे थे शटर लगाने के लिये वायर के माध्यम से कनेक्शन लेकर ड्रिल मशीन का उपयोग कर रहे थे, काम करते समय मजदूर मोतीलाल 40 वर्ष निवासी चैरीताल कोतवाली को ऊंचाई पर शटर लगाते समय करंट लगने से नीचे गिर गया था।

जांच पर कनिका सेल्स फैक्ट्री के संचालक कपिल खटवानी के द्वारा उंचाई एवं विद्युत संबंधी कार्य कराने के लिये उक्त तीनों मजदूरों को कोई भी सुरक्षा संबंधी संसाधन उपलब्ध नही कराये गये और न ही 13 फीट उंचाई पर काम कराने के लिये फर्श पर जाली या गद्दा का इंतजाम किया गया, कनिका सेल्स संचालक कपिल खटवानी के द्वारा सुरक्षा संसाधनों, उपकरणों की उपेक्षा करते हुये तीनों मजदूरों से शटर लगाने का काम कराया गया सुरक्षा संसाधनों की अवेहलना होने से घटना घटित हुयी। सम्पूर्ण मर्ग जांच पर कनिका सेल्स के संचालक आरोपी कपिल खटवानी पिता मुकेश खटवानी निवासी गोरखपुर के
खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है

Next Post

ट्रक की टक्कर से पलटा ई रिक्शा, चार घायल

Sun Jan 4 , 2026
जबलपुर: तिलवारा थाना अंतर्गत लम्हेटा वायपास में ट्रक की टक्कर से ई रिक्शा पलट गया। हादसे में चार लोग घायल हो गए।पुलिस ने बताया कि रमाशंकर त्रिपाठी 38 वर्ष निवासी रूद्राक्ष पार्क गंगानगर थाना संजीवनी नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ई रिक्शा क्रमांक एमपी 20 जेड वाय 0793 […]

You May Like