एनटीपीसी ने चालू वित्त वर्ष के लिए पहले अंतिरिम लाभांश के रूप में किया 2909 करोड़ रुपये का भुगतान

नयी दिल्ली, 25 नवंबर (वार्ता) सरकारी क्षेत्र की विद्युत कंपनी एनटीपीसी लि ने बुधवार को वित्त वर्ष 2026-27 केलिए पहले अंतरिम लाभांश के तौर पर 30 प्रतिशत की दर से 2909 करोड़ रुपये के भुगतान की घोषणा की।

कंपनी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि उसने चालू वित्त वर्ष के लिए पहले अंतरिम लाभांश के रूप में आज 2,908.99 करोड़ रुपये का भुगतान किया है । यह कंपनी की चुकता शेयर पूंजी के 30 प्रतिशत के बराबर है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह लगातार 34 वां वर्ष है जबकि कंपनी ने शेयरधारकों को लाभांश का भुगतान किया है। एनटीपीसी लि में सरकार की हिस्सेदारी 51.10 प्रतिशत है।

 

Next Post

चीनी, गेहूं, अधिकतर दालों में नरमी, खाद्य तेलों के भाव चढ़े

Wed Nov 25 , 2026
नयी दिल्ली, 25 नवंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बुधवार को चीनी की कीमतों में नरमी रही। चीनी के साथ गेहूं और अधिकतर दालों के भाव भी टूट गए। खाद्य तेलों में तेजी का रुख देखा गया जबकि चावल में कमोबेश टिकाव देखा गया। मीठे के थोक बाजार में […]

You May Like