जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत दुर्गा मंदिर के पीछे रंगदारी न देने पर दो युवकों पर डंडे से हमला कर एक्टिवा में तोड़फोड़ कर दी गई।पुलिस ने बताया कि शुभम सिंह परिहार 21 वर्ष निवासी गायत्री नगर अधारताल ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि निवाडगंज गल्ला मंडी में काम करता है। रात्रि 10 बजे अपने दोस्त हेमेन्द्र पटेल के साथ एक्टिवा गाड़ी में बैठकर दुर्गा मंदिर के पीछे भट्ठा मोहल्ला अपने दोस्त अनुराग से पैसे लेने जा रहे थे.
दुर्गा मंदिर के पीछे पहुंचे थे कि वही पर रिंकी उर्फ आशीष शुक्ला एवं दीपक रजक दोनो मिले और 1000 रूपये मांगने लगे, मना किया तो रिंकी उर्फ आशीष शुक्ला एवं दीपक रजक दोनो अपने हाथ में रखे बेसवाल के डंडो से उसकी एक्टिवा गाडी को मारने लगे एक्टिवा गाडी क्षतिग्रस्त हो गई है एवं बाये हाथ में भी दोनों ने एक एक डंडा मारे, वहीं कुछ दूरी पर खडे दीपक गुप्ता से भी दोनो शराब पीने के लिये पैसा मांगने लगे दीपक द्वारा रूपये देने से मना करने पर बेसवाल के डंडे से दीपक गुप्ता को मारपीट कर पैर मे चोट पहुंचा दी।
