पिछोर थाने से 100 मीटर दूरी पर चोरों ने 4 दुकानों को बनाया निशाना, सीसीटीवी में कैद

डबरा: पिछोर में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि थाने के पास भी चोरी करने से नहीं कतराते। पिछोर थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर रात में अज्ञात चोरों ने 4 दुकानों को निशाना बना लिया। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है।
मामला पिछोर थाना क्षेत्र के नगर पिछोर का है। बीती रात अज्ञात चोरों ने शिवानी गारमेंट्स, संजू फल वाले, इलियास प्रोविजन और राजू हलवाई की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
पीड़ित दुकानदारों के मुताबिक चोर शिवानी गारमेंट्स से पैंट-शर्ट, चड्डी-बनियान और नगद करीब 45 हजार रुपए, संजू फल वाले की दुकान से सेब और नगद 1000 रुपए, राजू हलवाई की दुकान से मिठाई खाकर चले गए,
और इलियास प्रोविजन स्टोर से स्प्रे और टॉफी चुरा ले गए।
थाने के इतने करीब हुई इस वारदात के बाद व्यापारियों में दहशत है और पुलिस की गश्त पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

Next Post

दीपावली पर बाड़ा क्षेत्र की यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए आज से ही पुलिस फील्ड में उतरेगी

Sun Oct 25 , 2026
ग्वालियर: दीपावली पर्व पर महाराज बाड़ा क्षेत्र सहित अन्य क्षेत्रों की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आज रविवार से ही पुलिस फील्ड में उतरेगी। यह जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने दी जबकि नगर निगम द्वारा दीवाली पर पथ विक्रेताओं के जीवनयापन के साथ ही दुकानदारों को […]

You May Like