पगार कला में व पंच को वापस बुलाने का प्रस्ताव गिरा

सतना: जिले की ग्राम पंचायत पगारकला में लोकतंत्र का एक अनोखा नजारा देखने को मिला,वार्ड क्रमांक 16 के मतदाताओं ने अपने वर्तमान पंच जयकिशोर तिवारी के विरुद्ध अविश्वास जताते हुए उन्हें पद से वापस बुलाने (Recall) की मांग की ,प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 16 के 45 मतदाताओं ने तहसील कार्यालय में आवेदन देकर पंच को पद से हटाने की मांग की थी। तहसीलदार बिरसिंहपुर द्वारा मतदाताओं के हस्ताक्षरों का सत्यापन करने के बाद, मध्य प्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 21-क के तहत मतदान पूर्ण कराया गया मतदान होने के पश्चात तत्काल परिणाम की भी घोषणा की गई जहाँ प्रस्ताव पारित नहीं हुआ .इस प्रक्रिया में वार्ड के कुल 47 लोगो ने मतदान में भाग लिया जिनमे26 महिला और 21 पुरुष शामिल थे.

इनका कहना 

आज पगार कला में मतदान कराया गया जहाँ प्रस्ताव पारित नहीं हुआ मतदान के बाद तत्काल परिणाम की भी घोषणा कर दी गई ।
शैलेंद्र सिंह सीईओ जिला पंचायत

Next Post

ट्रांसपोर्ट नगर उद्देश्य से भटका बना गैरेज हब

Fri May 8 , 2026
सतना :कभी देश की तीसरी ट्रांसपोर्ट की मंडी रहे शहर में इस व्यवसाय से जुड़े लोगों को बड़े अरमानों के साथ ट्रांसपोर्ट नगर की सौगात वर्षो पहले नगर निगम ने दी थी.बदले परिदृश्य में इन दिनों अपने मूल उद्देश्य से भटककर एक बड़े गैरेज हब में तब्दील हो गया है।पूरे […]

You May Like