सिंगरौली के दो दिवसीय दौरे पर प्रभारी मंत्री 

सिंगरौली। म.प्र. शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री एवं सिंगरौली जिले की प्रभारी मंत्री सम्पतिया उइके शनिवार की देर रात जबलपुर से रवाना होकर रविवार की तड़के सिंगरौली पहुंचेंगी। आगमन के बाद वह सूर्या भवन में विश्राम करेंगी। सुबह 11 बजे बैढ़न मंडल के बूथ क्रमांक 162, शक्ति केंद्र 39 में प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके बाद दोपहर 12 बजे डीएमएफ फंड एवं जिले में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक लेंगी। दोपहर 1 बजे निर्माण कार्यों और आपदा प्रबंधन को लेकर स्वास्थ्य, स्कूल शिक्षा, एमपीईबी, पीडब्ल्यूडी व पीआईयू विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा करेंगी। शाम को गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा कार्यक्रम, भाजपा पदाधिकारियों की बैठक तथा विंध्यनगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के वार्षिकोत्सव में भी शामिल होंगी।

Next Post

एक पेड़ मां के नाम अभियान में बरखेड़ा में हुआ व्यापक पौधारोपण

Sat Jul 25 , 2026
मंदसौर। पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश देने वाले ‘एक पेड़ मां के नाम’ महाअभियान के तहत शनिवार को गरोठ क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ा स्थित श्री दूधाखेड़ी माताजी प्रांगण में उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर हरित वातावरण के […]

You May Like