प्रदेश की मैरिट सूची के टॉप 10 में शामिल हुए लोकनाथ शास्त्री संस्कृत कॉलेज के छात्र-छात्राएं

छात्र-छात्राओं की उपलब्धि से गौरवान्वित हुआ शहर

जबलपुर : नगर निगम द्वारा महापौर जगत बहादुर सिंह ”अन्नू” के कुशल मार्गदर्शन में संचालित पं. लोकनाथ शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने शास्त्री (बी.ए.), आचार्य (एम.ए.) की परीक्षा में प्रदेश की मैरिट सूची के टॉप 10 में स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय और जबलपुर में ही नहीं पूरे मध्यप्रदेश में परचम फहराया है। इससे जबलपुर गौरवांवित हुआ है। इन मेधावी छात्र-छात्राओं को महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, नगर निगम के अध्यक्ष रिकुंज विज, सभी एम.आई.सी. सदस्यों, पार्षदगणों, एवं निगमायुक्त प्रीति यादव ने शुभकामनाएं एवं बधाईयां दीं।

इस मौके पर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कहा कि निश्चित रूप से नगर निगम के लोकनाथ शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया है इसमें शिक्षा अधिकारी बीना वर्गीस, तथा प्राचार्य डॉं. नर्मदा प्रसाद शर्मा, एवं आचार्य परिवार से अजय शुक्ला, सपना बाथरे, शिखा भांगरे आदि का भी उल्लेखनीय योगदान रहा है।

इन विद्यार्थियों ने की सफलता अर्जित
प्राचार्य डॉं. नर्मदा प्रसाद शर्मा ने बताया कि नगर निगम द्वारा संचालित पं. लोकनाथ शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय गोविन्दगंज, जबलपुर, महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय, उज्जैन से सम्बद्ध जहॉं से शास्त्री (बी.ए.), आचार्य (एम.ए.) की परीक्षा संचालित की जाती हैं, जिसमें शास्त्री कक्षा से बॉंकेबिहारी तिवारी ने प्रावीण्य सूची में (सम्पूर्ण मध्यप्रदेश) आठवॉं स्थान अर्जित किया है। आचार्य कक्षा में आनन्द दीप त्रिपाठी ने प्रावीण्य सूची में (सम्पूर्ण मध्यप्रदेश) प्रथम स्थान, सूरज पाण्डेय ने द्वितीय, विवेक कुमार तिवारी एवं रोहित बिल्थरे ने प्रावीण्य सूची में तृतीय स्थान प्राप्त किया है, साथ ही प्रावीण्यता के क्रम में आलोक कुमार मिश्रा, प्रतिभा सोनी, संजय तिवारी, संदीप मिश्रा, बालकृष्ण पाण्डेय, राहुल दुबे, राजेश कुमार तिवारी, सौरभ पाठक ने प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त किया।

Next Post

राज्य स्थापना दिवस हमारी मूल पहचान और सम्मान को बढ़ाने का संकल्प दिवस: पटेल

Tue Apr 1 , 2025
भोपाल, 01 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राज्यों का स्थापना दिवस पर हमारे देश की मूल पहचान और सम्मान को बढ़ाने का संकल्प दिवस है। इसे अपनी विरासत को विश्व के कोने-कोने तक पहुँचाने के संकल्प दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए। श्री […]

You May Like