नाले और सडक़ पर किये गये अतिक्रमण को नगर निगम ने तोड़ा

रीवा।निगम आयुक्त डॉ. सौरभ सोनवणे के निर्देशानुसार शहर में अतिक्रमण पर रोकथाम हेतु नगर निगम अमले द्वारा निरंतर कार्यवाही की जा रही है. नगर निगम टीम ने वार्ड क्रमांक 42, जगन्नाथ मंदिर के सामने औद्योगिक क्षेत्र की सडक़ पर नाले के ऊपर और सडक़ पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की. अतिक्रमणकारियों द्वारा नाले के ऊपर स्थायी निर्माण कर कब्जा किया गया था, जिससे नाले में जलनिकासी अवरुद्ध हो रही थी. इससे वर्षा के दौरान जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो रही थी. उक्त समस्या के निराकरण हेतु नगर निगम द्वारा कार्रवाई करते हुए नाले के ऊपर जो अवैध निर्माण कर कब्जा किया गया था, उसे तोडऩे की कार्रवाई की गई. गौरतलब है कि लगभग एक माह पूर्व अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे. निर्देश का पालन न करने पर शनिवार को कार्यपालन यंत्री एचके त्रिपाठी के नेतृत्व में नगर निगम टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से करीब 20 घरों द्वारा किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त किया. इस दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु पुलिस बल मौजूद रहा. उक्त कार्यवाही में सहायक यंत्री पीएन शुक्ला एवं उपयंत्री, अतिक्रमण सहायक के साथ अतिक्रमण अमला उपस्थित रहा.

Next Post

कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त रवि साहू पहुंचे दमोह

Sat Aug 2 , 2025
दमोह.कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त साहू अध्यक्ष, मप्र तेलधानी बोर्ड रवि करण साहू शनिवार को गढाकोटा से दमोह प्रवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने दमोह के सर्किट हाउस पर सामाजिक जनों से सौजन्य भेंट कर जबलपुर के लिए रवाना हुए. इस अवसर समाज के अध्यक्ष, वरिष्ठ जन, तहसीलदार रघुनंदन चतुर्वेदी के अलावा […]

You May Like