भोपाल, 18 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज नक्शा (नेशनल जिओस्पेशियल नॉलेज बेस्ड लैंड सर्वे ऑफ अर्बन हेबिटेशंस) के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
डॉ यादव इसके पहले राजधानी भोपाल में वैश्विक निवेशक सम्मेलन (जीआईएस) के व्यवस्थित एवं सफल आयोजन हेतु गठित की गई शीर्ष समिति की बैठक को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे रायसेन रवाना होंगे।
रायसेन में मुख्यमंत्री नक्शा कार्यक्रम में शामिल होंगे और मध्यप्रदेश में वाटरशेड यात्रा की शुरुआत करेंगे।
दोपहर को मुख्यमंत्री राजधानी भोपाल में कैबिनेट बैठक करेंगे। देर शाम वे इंदौर में मध्यप्रदेश के प्रमुख उद्योगपतियों के साथ चर्चा करेंगे।
