मास्को, 18 फरवरी (वार्ता) रूस ने आज़ोव सागर और केर्च जलडमरूमध्य में नौवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यूक्रेन के साथ समझौते को आधिकारिक रूप से समाप्त कर दिया है।
रूस के प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्टिन की ओर से हस्ताक्षरित एक आदेश के माध्यम से इस निर्णय को औपचारिक रूप दिया गया।
देश के कानूनी सूचना पोर्टल पर सोमवार को प्रकाशित एक आधिकारिक दस्तावेज में कहा गया,“रूसी संघ के अंतरराष्ट्रीय संधियों पर संघीय कानून के अनुच्छेद के पैराग्राफ के अनुसार, 20 मार्च, 2012 को मास्को में हस्ताक्षरित अज़ोव सागर और केर्च स्ट्रेट में नौवहन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उपायों पर रूसी संघ की सरकार और यूक्रेन के मंत्रियों के मंत्रिमंडल के बीच समझौता समाप्त किया जाता है।”
रूसी विदेश मंत्रालय को यूक्रेन को इस समझौते को समाप्ति के बारे में सूचित करने का निर्देश दिया गया है।
Next Post
मेक्सिको सरकार ने गूगल को उनकी खाड़ी क्षेत्र का नाम परिवर्तन को लेकर दी चेतावनी
Tue Feb 18 , 2025
मेक्सिको सिटी, 18 फरवरी (वार्ता) मेक्सिको सरकार ने गूगल को चेतावनी दी है कि अगर उसने अपने गूगल मैप पर उपयोगकर्ताओं को मेक्सिको की खाड़ी का नाम बदलकर अमेरिका की खाड़ी किया तो वह उसके खिलाफ अदालत जाएगी। गूगल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के कार्यकारी आदेश के अनुरूप उनकी खाड़ी […]

You May Like
-
10 months ago
फल व्यापारी की दुकान में चोरी,नकदी से भरा बैग लेकर फरार
-
11 months ago
मुरैना में 90 ट्रॉली अवैध चम्बल रेत को किया नष्ट
-
8 months ago
यह नया इतिहास लिखने का वक्त : राजनाथ
-
1 year ago
बढ़ती स्कूल व कॉलेज फीस पर नियंत्रण करे सरकार
