एग्जिट पोल दिखा रहे कांग्रेस को आईना, डूबती नैया के साथ सहयोगियों का भी अंत: सीएम डॉ यादव 

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने एग्जिट पोल के बहाने कांग्रेस पर तीखा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल कांग्रेस को आईना दिखा रहे हैं और पार्टी देश से धीरे-धीरे गायब होती जा रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो भी दल कांग्रेस के साथ गया, उसका भी सुपड़ा साफ हो गया।

सीएम मीडिया से चर्चा कर रहे थे, उन्होंने कहा, जिसकी जैसी करनी, वैसी भरनी,और आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं को बर्बाद किया, इसलिए उसे सवाल उठाने का अधिकार नहीं है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। डॉ यादव ने किसानों के मुद्दे पर कहा कि वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद सरकार किसानों का समर्थन कर रही है और बड़े पैमाने पर उपार्जन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस बार 100 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य मिला है, जो पिछली बार 75 लाख मीट्रिक टन था। उन्होंने इसे सरकार के संकल्प और किसानों के प्रति समर्पण का प्रतीक बताया।

Next Post

मामा का उपहार: शिवराज ने भांजियों को भेंट किए 11-11 हजार रुपये,जरूरत पड़ने पर साथ खड़ा रहने का दिया भरोसा

Thu Apr 30 , 2026
विदिशा। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर ग्राम पिपलानी पहुंचे, जहां सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल होकर नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने खुद को बेटियों का मामा बताते हुए हर नवविवाहित जोड़े की बेटियों को 11-11 हजार रुपये सप्रेम भेंट देने की […]

You May Like

मनोरंजन