![]()
भोपाल। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने तहसीलों व नजूलों में पदस्थ व ट्रांसफर होकर आए तहसीलदारों व नायब तहसीलदारों के प्रभार शुक्रवार को बदलते हुए पदस्थापना के आदेश जारीकिए गए हैं.. इसमें प्रभारी तहसीलदार आदित्य जाघेला को न्यायालय तहसीलदार हुजूर, नायब तहसीलदार शुभम जैन को हुजूर तहसील में नायब तहसीलदार, न्यायालय नायब तहसीलदार पदस्थापना की गई है. वहीं एमपी नगर नजूल के नायब तहसीलदार दुर्गा पटले को अतिरिक्त तहसीलदार न्यायालय तहसीलदार बैरसिया की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके अलावा टीटी नगर तहसीलदार कुनाल राऊत को अतिरिक्त तहसीलदार, न्यायालय अतिरिक्त तहसीलदार हुजूर, रितु मुदगल नायब तहसीलदार को नायब तहसीलदार कोलार भेजा गया है.
