दमोह:ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में शहीद हुए तेंदूखेड़ा थाना में पदस्थ आरक्षक भूपेंद्र लोधी के परिवार को पुलिस विभाग ने बड़ी राहत दी है।आरक्षक भूपेंद्र लोधी की असमय मृत्यु के बाद उनके ढाई साल के मासूम पुत्र को पुलिस विभाग में अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई है।
कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने शहीद के परिजनों को ज्वाइनिंग आदेश सौंपा। इस दौरान उन्होंने मासूम बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।पुलिस अधिकारियों ने कहा कि विभाग अपने शहीद जवानों के परिवारों के साथ हमेशा खड़ा है। अनुकंपा नियुक्ति इसी संवेदना और सम्मान का प्रतीक है। शहीद आरक्षक भूपेंद्र लोधी तेंदूखेड़ा थाने में पदस्थ थे। उनकी शहादत को पुलिस विभाग ने सलाम किया है।
