थिंपू 01 मई (वार्ता) भूटान के नागरिकों को भारत-भूटान सीमा पर नियमों को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
भूटान के नागरिकों को विशेष रूप से समद्रूप जोंखर और असम के रंगिया-तेजपुर क्षेत्रों में तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवान ₹20,000 रुपये से अधिक नकदी के साथ प्रवेश की अनुमति नहीं दे रहे है जबकि रॉयल मनी ऑथरिटी (आरएमए) भूटान ने चिकित्सा के लिए एक लाख रुपये तक नकद की अनुमति दी है।
गौरतलब है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में अपने पहले विदेशी दौरे पर भूटान को ”रुपे कार्ड” की सौगात दी थी ताकि दोनों देशों के नागरिक डिजिटल भुगतान कर सकें। हालांकि, यूपीआई जैसी आधुनिक भुगतान प्रणाली अब तक पूर्ण रूप से लागू नहीं हो सकी है।
