अनुपमा के आने वाले एपिसोड्स में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा, जब शादी के मंडप से राही का किडनैप हो जाएगा। ईशानी की गिरफ्तारी और राही के गायब होने से शाह परिवार में हड़कंप मच जाएगा।
स्टार प्लस का पॉपुलर सीरियल ‘अनुपमा’ एक बार फिर अपने हाई-वोल्टेज ड्रामे को लेकर सुर्खियों में है। इन दिनों शो में शादी का माहौल है, लेकिन खुशियों के बीच ऐसा तूफान आने वाला है, जो पूरे शाह परिवार को हिलाकर रख देगा। आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को इमोशन, सस्पेंस और ड्रामे का जबरदस्त तड़का देखने को मिलने वाला है।
फिलहाल कहानी में वरुण और भारती की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। मंडप सजा हुआ है और अनुपमा हमेशा की तरह सबको संभालती नजर आ रही है। हालांकि, रजनी की नीयत शुरू से ही साफ नहीं है और वह किसी भी हाल में इस शादी को टूटते देखना चाहती है। इसी बीच प्रेम, राही और प्रेरणा की उलझी हुई लव स्टोरी भी कहानी में बड़ा मोड़ ले चुकी है। प्रेरणा जब राही के सामने प्रेम के सच से पर्दा उठाती है तो राही को गहरा झटका लगता है।
