परोंच डेम पर खूनी संघर्ष, मछली ठेके को लेकर दो गुट भिड़े, कई घायल

शिवपुरी: परोंच डैम पर मछली ठेकेदारों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इस हद तक बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की मारपीट कर दी। जानकारी के अनुसार राहुल पुत्र कोमल प्रसाद केवट उम्र 25 साल निवासी संकट मोचन कॉलोनी पिछोर परोंच डैम पर मछली ठेकेदार कप्तान बाथम का काम देखता है। वह सुबह 10 बजे अपने साथी विशंभर ठाकुर, दीपक केवट, प्रिंस योगी, देवेन्द्र लोधी, भरत सेन, आकाश केवट के साथ डेम पर गया था।

इसी दौरान दूसरे पक्ष के लक्ष्मण केवट, मंगल केवट, नवल केवट निवासीगण ढला इमलिया एवं शिवपूजन बिहारी निवासीगण नयाखेडा ने मछली ठेके के विवाद को लेकर उक्त लोगों पर हमला कर दिया। इस दौरान राहुल केवट पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया, जबकि अन्य लोगों लाठी, बंदूक की बट आदि से पीटा गया। हमले के बाद मौके पर अफरा तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। पुलिस ने मामले की शिकायत के आधार पर मारपीट का प्रकरण कायम कर लिया है।

Next Post

एपीके फाइल डाउनलोड करते ही खाते से उड़े 1.79 लाख

Tue Feb 10 , 2026
जबलपुर: गोरखपुर थाना अंतर्गत मदनमहल मेें रहने वाले एक युवक को साइबर ठग ने फर्जी आरटीओ का ई चालान एपीके फाइल भेजी। जिसे डाउनलोड करते मोबाइल हैक हो गया और 1 लाख 79 हजार 500 रूपये ट्रांसफर हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज […]

You May Like