अवैध शराब पिलाने वाले अहाते सील, पुलिस देखकर भागे पियक्कड़

भोपाल: खजूरी सडक थाना पुलिस ने अवैध रूप से शराब पीने और पिलाने वाले अहातों पर कार्रवाई की. पुलिस ने इस मौके पर अहाता संचालकों पर प्रकरण दर्ज किया.
खजूरी सड़क थाना पुलिस के मुताबिक ग्राम कोलूखेड़ी स्थित अंग्रेजी शराब दुकान के पास की दुकानों को चेक किया गया, जहाँ भरत साहू और वीरेन्द्र कुमार मिश्रा के द्वारा अवैध रूप से अहाते का संचालन किया जाना पाया गया.

पुलिस ने अवैध शराब पीने / पिलाने वाले होटल/ रिसोर्ट/ढाबा/अहाता पर इस दौरान कार्रवाई की, जिसमें 11 मील अंग्रेजी शराब दुकान के पास टीन शेड में कुछ लोगो को शराब पिलायी जा रही थी. शराब पिलाने का लायसेंस / वैध कागजात मांगे गये और दस्तावेज नहीं मिलने पर कार्रवाई की गई. पुलिस वाहन देखकर शराब पीने वाले शराब दुकान से शराब खरीदने वाले लोग इस दौरान भीड़ में शामिल हो गए और कुछ लोग भाग गये. पुलिस ने मौके पर अस्थाई रूप से अहातों को सील किया

Next Post

दिल्ली में घर के सीवेज टैंक की सफाई करते समय मजदूर की मौत की खबर का संज्ञान लिया मानवाधिकार आयोग ने

Wed May 27 , 2026
नयी दिल्ली, 27 मई (वार्ता) राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके के एक घर में सीवेज टैंक की सफाई करते समय एक मजदूर की मौत और दूसरे के बेहोश होने की खबरों का स्वत: संज्ञान लेते हुए दिल्ली म्युनिसिपल कमिश्नर और पुलिस कमिश्नर को […]

You May Like