
मंदसौर। जिले के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि एसीडी मार्शल आर्ट्स की होनहार खिलाड़ी क्रति सेतिया ने जूनियर नेशनल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 में मध्य प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व किया। यह प्रतियोगिता 30 मई से 3 जून 2026 तक ओडिशा के खोरधा स्थित के.टी. ग्लोबल स्कूल में आयोजित की गई, जिसमें देश भर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
कृति सेठिया की राष्ट्रीय स्तर पर सहभागिता उनके समर्पण, अनुशासन और कठिन परिश्रम का उत्कृष्ट उदाहरण है। उनके इस प्रदर्शन ने न केवल उनके परिवार और जिले का मान बढ़ाया, बल्कि अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बना है।
कृति सेठिया की प्रशिक्षण संस्था एसीडी मार्शल आर्ट्स – स्पोर्ट्स क्लब, के हेड कोच आदित्य चनाल का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने बताया कि कृति ने निरंतर अभ्यास और अनुशासन से यह मुकाम हासिल किया है, और हम आशा करते हैं कि वह भविष्य में भी इसी तरह जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी और अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगे।
