
रीवा, रीवा के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में बीती रात बाइक सवार युवकों ने दो लोगों के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए
घटना उस समय मोहर्रम कार्यक्रम के दौरान पुलिस श्रम कल्याण के पास व्यवस्था बना रही थी जानकारी मिलने के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा जहां से दोनों युवकों को उपचार के लिए रीवा के जिला चिकित्सालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है
घटना के संबंध में पीड़ित घोघर निवासी सरफराज अंसारी ने बताया कि वह बीती रात अपने साथी जुनैद अंसारी के साथ निपानिया से घोघर की और जा रहा था तभी पीछे से आ रहे बाइक सवार युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया
आरोपियों ने गाली गलौज देते हुए उनके ऊपर लाठी डंडों से हमला किया जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए फरियादी के अनुसार हमला करने वालों में निपानिया निवासी सैफ मंसूरी एवं उसके साथी शामिल थे
इस पूरे मामले को लेकर पुलिस सब आरोपियों की तलाश कर रही है वही दोनों घायलों का उपचार रीवा के जिला चिकित्सालय में चल रहा है
