तालाब में नहाने गए तीन युवक डूबे, एक का शव बरामद

सागर। सागर जिले के नरयावली थाना अंतर्गत अंतर्गत गुड़ा तालाब में नहाने गए तीन युवकों की पानी में डूबने से मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन की कमान संभाली। विधायक लारिया की सक्रियता और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की त्वरित संवेदनशीलता के चलते पीड़ित परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता की घोषणा की गई है।

हादसे की जानकारी मिलते ही विधायक प्रदीप लारिया तत्काल गुड़ा तालाब पहुंचे। उन्होंने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन और एनडीआरएफ (NDRF) की टीम को मौके पर बुलवाया। रात्रि का समय होने के कारण रेस्क्यू में बाधा न आए, इसके लिए विधायक ने स्वयं मौके पर लाइटों की व्यवस्था सुनिश्चित कराई। उनकी मौजूदगी में चले सर्च ऑपरेशन के बाद मृतकों के शवों को निकालने का प्रयास जारी रहा। अभी तक एक शव निकाला जा चुका है। जानकारी के अनुसार तेजराम पटेल (20 वर्ष), पिता लोकनाथ पटेल, निवासी कैंट (28 नंबर गेट),अभिषेक (19 वर्ष), पिता विजय मलिक, निवासी बंगला नंबर 6, कैंट एवं तनिष्क (20 वर्ष), पिता सुनील कोरी, निवासी कैंट तीनों युवक कैंट क्षेत्र के निवासी थे।

विधायक लारिया ने घटना से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को विस्तार से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं। मुख्यमंत्री ने त्वरित निर्णय लेते हुए शासन की ओर से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है।

 

 

 

Next Post

संसाधनों की कमी से जूझती दमकल सेवा, जान जोखिम में डालकर आग बुझा रहे ग्रामीण

Fri Apr 24 , 2026
सीधी। बढ़ी आगजनी की घटनाओं के चलते दमकल सेवा चुनौतीपूर्ण हो गई है। गर्मी में आगजनी की घटनाओं इजाफा और दमकल की कमी के चलते समय पर न पहुंचने के कारण ग्रामीणों का खुद ही अपनी जान जोखिम में डालकर आग बुझानी पड़ती है। गौरतलब है कि गर्मी के दस्तक […]

You May Like