पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

ग्वालियर। विश्व पर्यावरण दिवस पर जैन सोशल ग्रुप ग्वालियर एवं जेएसजी संगिनी नारी शक्ति द्वारा संयुक्त रूप से एक पौधा अपने माता-पिता के नाम अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम सचिव दीपक जैन (आनंद नगर) एवं कोषाध्यक्ष अतुल जैन के सानिध्य में हुआ।

सभी सदस्यों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा उनकी नियमित देखरेख एवं सिंचाई करने का संकल्प लिया। पक्षियों के लिए जल उपलब्ध कराने हेतु जलपात्र भी वितरित किए गए।

कार्यक्रम में संस्थापक अध्यक्ष एडवोकेट मनोज कुमार जैन, अध्यक्ष मोदी अरविंद जैन, संरक्षक रामकुमार जैन, रविंद्र जैन बाबा, निकुंज जैन, सुबोध जैन, एडवोकेट रोहित जैन, अजय कागदी, अनुज जैन, योगेश जैन, मनीष जैन, अंकित जैन, नीरज जैन, अभिषेक जैन “चेतन”, निखिल जैन सहित अनेक सदस्यों ने भाग लिया।

*महिलाओं ने भी दिखाई सक्रिय भागीदारी*

जेएसजी संगिनी नारी शक्ति की ओर से सुप्रिया जैन, अनीता जैन, ममता जैन, नीतू जैन, संगीता कागदी, रंजना जैन, तृप्ति जैन, अनुपमा दीदी सहित अनेक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष मोदी अरविंद जैन ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Next Post

कमिश्नर ने 15 तहसीलदारों की रोकी वेतनवृद्धि

Tue Jun 9 , 2026
रीवा, रीवा संभाग के कमिश्नर बीएस जामोद ने संभाग के विभिन्न जिलों के 15 तहसीलदारों तथा नायब तहसीलदारों की वेतनवृद्धि रोकने के आदेश दिए हैं. इन राजस्व अधिकारियों को नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन के प्रकरणों में आरसीएमएस पोर्टल में निर्धारित समय सीमा में निराकरण न करने पर कारण बताओ नोटिस […]

You May Like