जनसुनवाई में उठे सीमांकन, सुरक्षा व जनहित से जुड़े मुद्दे

सोहागपुर: जनपद पंचायत सभागार में मंगलवार को एसडीएम प्रियंका भलावी की अध्यक्षता में हुई जनसुनवाई में कुल 11 आवेदन प्राप्त हुए। शास्त्री वार्ड निवासी तरुण पठारिया ने रात में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा घर पर पत्थर फेंकने की शिकायत कर मोहल्ले में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की। ग्राम बोदी के निवासियों ने शांति धाम को सुरक्षित रखने, बाउंड्री वॉल व ट्यूबवेल की मांग रखी।

उमेशचंद्र वंशकार ने घर में लगे सेमरा के पेड़ को काटने की अनुमति मांगी। वहीं, गुलाब सिंह प्रजापति व सरजू भाई प्रजापति ने गरीबी रेखा में नाम जोड़ने, राशन कार्ड व वृद्धावस्था पेंशन का लाभ दिलाने की मांग की। ग्राम ईशरपुर निवासी चतुर्भुज कहार ने पट्टे की भूमि का सही सीमांकन कराने की आवश्यकता बताई। सभी आवेदन आगे की कार्रवाई हेतु दर्ज किए गए।

Next Post

भारतीय सिंधु सभा ने आयोजित की बेस्ट गणेशा प्रतियोगिता, 12 प्रतिभागी बने विजेता

Wed Sep 10 , 2025
इटारसी: हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भारतीय सिंधु सभा, इटारसी द्वारा ‘बेस्ट गणेशा’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 52 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें से निर्णायक मंडल ने 12 विजेताओं का चयन किया। निर्णायक मंडल में जीतू सोनी शामिल थे। इस अवसर पर भारतीय […]

You May Like