बर्मिंघम, (वार्ता) शान मसूद (95) शतक से चूक गए लेकिन उनके और अन्य बल्लेबाजों के संघर्षपूर्ण प्रदर्शन से पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी टेस्ट में शुक्रवार को पारी की हार टाल दी।
पहली पारी में 320 रन से पिछड़ने के बाद पाकिस्तान ने आज तीसरे दिन आज दो विकेट पर 52 रन से आगे खेलना शुरू किया और तीसरे सत्र में खबर लिखे जाने तक 87 ओवर में आठ विकेट पर 386 रन बना लिए। शान मसूद ने कड़ा संघर्ष करते हुए 148 गेंदों में 12 चौकों की मदद से 95 रन बनाये। कप्तान बाबर आजम ने भी अच्छा साथ निभाते हुए 103 गेंदों में 11 चौकों और एक छक्के की मदद से 76 रन बनाये। रज़ाउल्लाह 43 और मोहम्मद अब्बास 24 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। इंग्लैंड की तरफ से गस ऐटकिंसन ने तीन और ऑली रॉबिन्सन ने दो विकेट लिए।
