
छिंदवाड़ा। बुधवार पेंच टाइगर रिजर्व के बफर जोन कुंभपानी रेंज के अंतर्गत थोटा सर्किल के रमपुरी के बीट में बाघ ने एक युवक पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई. दोपहर के समय ग्राम थोटाा निवासी महेंद्र उर्फ महेश पिता शंभू माड़ेकर अपने साथी के साथ महुआ बीनने के लिए ग्राम से लगे जंगल की ओर गया था तब बचानक बाघ ने उस पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.. महेन्द्र उर्फ महेश पर पर बाघ के द्वारा हमला करने की सूचना शंभू नामक व्यक्ति ने वन अमले को दी जिसके बाद अमले के द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच तफ्तीश किया और उक्त बात की सूचन उच्च अधिकारियों को दी. सूचना मिलने पर एसडीओ अतुल पारधी , कुंभपानी परिक्षेत्र अधिकारी मार्तंड सिंह मरावी एवं थाना बिछुआ पुलिस मौके पर पहुंची. घटना स्थल पर पंचनामा तैयार कर तत्काल मृतक का शव परिक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिछुआ में करावा कर शव दहा संस्कार के लिए परिवार जनों को सुपुर्द कर जांच कर मुवाजे के लिए कैश तैयार कर शासन को भेजें। ज्ञात हो कि बुधवार को पुलिस थाना प्रभारी सतीश उईके के द्वारा बताया गया कि थोटा के जंगल में बाघ के हमलें कि जानकारी मिली थी तस्दीक करने पर मृतक के पिता के बयान के आधार पर बाघ को देखने और मृतक के शव का अलग-अलग होने से और वन विभाग के एक्सपर्ट के द्वारा भी बाघ का हमला होने कि संभावना है।
मृतक के पिता जंगल में देखा बाघ
मृतक के पिता ने बताया कि रोज कि तरह महेंद्र 8:30 बजे महुआ बीनने गया था जब 12 से 1 बजे तक वह घर वापस नहीं आया तो पिता को चिंता हुई और जिस ओर वह महुआ बीनाकरते थे वहां जाकर तो देखा कि पेड़ के पास बाघ कुछ खा रहा है और बाघ को जैसे ही किसी के पास होने का अभाष हुआ तो बाघ ने पहले दहाड़ लगाई जिससे शंभू सहम गया और हिम्मत जूटाकर हमल लोगों ने हल्ला गुल्ला किया जिससे बाघ वहां से भाग गया तब वन विभाग पहुंचा। और आगे कि कार्यवाही एवं जांच में लिया गया।
इनका कहना है
मुझे परिक्षेत्र के अधिकारी से मोबाइल के द्वारा जानकारी प्राप्त हुई थी मौके पर देखकर बाघ के द्वारा हमला दिखाई पड़ता है मृतक के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए जो भी उचित मुआवजा है वहां परिवार को दिया जावेगा।
अतुल पारधी
एसडीओ बफर जोन छिंदवाड़ा
