स्कूल बस पर फायरिंग की खबर निकली झूठी, रंजिश में ड्राइवर को बनाया गया निशाना

ग्वालियर। पिछोर थाना क्षेत्र के अकबई गांव से स्कूल बस पर फायरिंग की खबर सामने आई थी, लेकिन जांच में सच्चाई कुछ और निकली। दरअसल फायरिंग स्कूल बस पर नहीं बल्कि बस ड्राइवर पर पुरानी रंजिश के चलते की गई थी। आरोप है कि ड्राइवर से रंजिश रखने वाले लोगों ने कार में सीएनजी खत्म होने का बहाना बनाकर उसे नीचे बुलाया और धक्का लगवाने को कहा।

जैसे ही ड्राइवर बस खड़ी कर कार को धक्का देने लगा, आरोपियों ने उस पर फायरिंग कर दी, जिससे उसके शरीर पर कई छर्रे लगे। घायल ड्राइवर को इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कुछ संदिग्धों की पहचान होने के बाद उनकी जल्द गिरफ्तारी की बात कही जा रही है।

Next Post

सीलिंग विवाद के बीच मास्टर प्लान 2047 पर जनता की राय, बोले- भोपाल में जरूरी है नया प्लान

Sat Sep 12 , 2026
भोपाल। राजधानी में सीलिंग कार्रवाई को लेकर व्यापारियों का विरोध जारी है और 15 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में मामले पर सुनवाई होनी है। इसी बीच भोपाल के संभावित मास्टर प्लान 2047 के ड्राफ्ट को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सैद्धांतिक मंजूरी मिली है। करीब 21 साल बाद नए मास्टर […]

You May Like