सीलिंग विवाद के बीच मास्टर प्लान 2047 पर जनता की राय, बोले- भोपाल में जरूरी है नया प्लान

भोपाल। राजधानी में सीलिंग कार्रवाई को लेकर व्यापारियों का विरोध जारी है और 15 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में मामले पर सुनवाई होनी है। इसी बीच भोपाल के संभावित मास्टर प्लान 2047 के ड्राफ्ट को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सैद्धांतिक मंजूरी मिली है। करीब 21 साल बाद नए मास्टर प्लान की उम्मीद के बीच हमने भोपाल के लोगों से बात की कि वे शहर में नया मास्टर प्लान चाहते हैं या नहीं।

लोगों ने मास्टर प्लान के पक्ष में राय देते हुए कहा कि इससे शहर का विकास व्यवस्थित होगा, सड़कें चौड़ी होंगी और अवैध कॉलोनियों व अवैध निर्माण पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। प्रस्तावित प्लान में करीब 1,017 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र और 254 गांवों को शामिल करने की बात है। साथ ही मेट्रो कॉरिडोर के आसपास विकास और जमीन के इस्तेमाल को लेकर नए नियम प्रस्तावित हैं।

Next Post

भोपाल Master Plan पर घमासान! अब 50 हजार लोगों के साथ घेराव की चेतावनी  

Sat Sep 12 , 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर मास्टर प्लान की मांग को लेकर कांग्रेस ने बड़ा प्रदर्शन किया। मास्टर प्लान को जल्द लाने की मांग को लेकर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा 31 घंटे के उपवास पर बैठे। वहीं आज शनिवार को पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने जूस पिलाकर उनका उपवास […]

You May Like