नयी दिल्ली 02 अप्रैल (वार्ता) कांग्रेस ने लोकसभा में गुरुवार को पंजाब में आतंकवादियों और गैंगस्टर के बीच गठजोड़ की वजह से राज्य में उत्पन्न खतरे का मुद्दा उठाते हुए सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की है।
कांग्रेस के सुखविंदर सिंह रंधावा ने शून्यकाल के दौरान पंजाब और वहीं के लोगों की सुरक्षा पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि कल चंडीगढ़ में भाजपा के कार्यालय पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया और इससे एक दी पहले अमृतसर जिले में एक पुलिस थाने को आतकवादियों ने निशाना बनाया। इसी प्रकार की आतंकवादी घटना हाल में उनके संसदीय क्षेत्र गुरदासपुर में हुआ है।
उन्होंने कहा कि पंजाब में आतंकवादी, गैंगस्टर और नार्को टेररिज्म वालों का गठजोड़ बन गया है। राज्य में आतंकवादियों के साथ इस गठजोड़ को खत्म करने के लिए सरकार को कोई ठोस कदम उठाए जाने चाहिए। पाकिस्तान अपने यहाँ से पंजाब में हथियार और नशीले पदार्थ भेजता रहता है। पाकिस्तान के आतंकवादी और राज्य में बैठे गैंगस्टर के बीच गठजोड़ ने राज्य के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न कर दिया है।
उन्होंने सरकार से हस्तक्षेप कर इस मामले में ठोस उपाय करने की मांग की है।
