पश्चिम रेलवे मंडल के 14 कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मान

रतलाम। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्र ने मुंबई मुख्यालय में 14 कर्मचारियों को सम्मानित किया। इन कर्मचारियों ने मई 2025 में अपनी सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से ट्रेन परिचालन को सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। सम्मानित कर्मचारियों में वडोदरा मंडल से 4, भावनगर से 3, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और रतलाम से 2-2 तथा राजकोट मंडल से 1 कर्मचारी शामिल हैं। इन कर्मचारियों ने रेल ट्रैक फ्रैक्चर, ब्रेक बाइंडिंग, लटकती वस्तुएं और कोच में धुएं जैसी स्थितियों को पहचान कर संभावित दुर्घटनाओं को टाला। महाप्रबंधक ने उनकी सराहना करते हुए उन्हें प्रेरणास्रोत बताया।

Next Post

हंगामा: सर्पदंश से महिला की मौत, डॉक्टरों से मारपीट और गाली-गलौज,काम बंद 

Thu Jun 19 , 2025
सीधी। जिला अस्पताल में सर्पदंश से पीड़ित सुखमंती तिवारी निवासी मुडिका की मौत पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। महिला को सवेरे 9 बजे गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने देर से इलाज शुरू […]

You May Like