नो हेलमेट, नो पेट्रोल फरमान: कहीं मारपीट कहीं किराए पर हेलमेट तो कहीं बिना हेलमेट पेट्रोल

जबलपुर: कलेक्टर दीपक सक्सेना ने नो हेलमेट, नो पेट्रोल का फरमान जारी किया है जिसके बाद से पेट्रोल पंपों मेें मिलाजुला असर देखने को मिल रहा है। इस बीच विवाद की स्थिति भी निर्मित हो रही है। एक बाइक चालक पेट्रोल पंप में बिना हेलमेट के पेट्रोल भराने पहुुंचा जब उसे पंप कर्मी ने पेट्रोल देने से मना किया तो वह भडक़ गया और पंप कर्मचारी के साथ मारपीट कर दी। मामला सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हो गया।

घटनाक्रम ओमती थाना अंतर्गत तैय्यब अली रोड स्थित पेट्रोल पंप का बताया जा रहा है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसी प्रकार रानी ताल स्थित एक पेट्रोल पंप में एक युवक 10 रुपये में किराए पर बिना हेलमेट पहुंच गए लोगों को किराए पर हेलमेट देता हुआ नजर आया जिसका भी वीडियो वायरल हुआ। हालांकि कुछ कुछ पेट्रोल पंपों पर सख्ती भी देखी गई तो कुछ में आदेश का उल्लंघन कर बिना हेलमेट के पेट्रोल दिया जा रहा है।

Next Post

दिल्ली में ट्रिपल मर्डर: रक्षाबंधन के दिन पति ने पत्नी और दो बेटियों की बेरहमी से हत्या की

Sat Aug 9 , 2025
झगड़े के बाद पति ने परिवार के तीन सदस्यों को उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार, पुलिस ने शुरू की तलाश। नई दिल्ली, 09 अगस्त (वार्ता): राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद […]

You May Like