हिट एंड रन: महिला कार चालक ने मचाया कोहराम

जबलपुर: मदनमहल थाना अंतर्गत आशीष अस्पताल के समीप मंगलवार दोपहर एक महिला कार चालक ने कोहराम मचाया। कार चालिका ने तांड़व मचाते हुए कारों को टक्कर मारी, इसके बाद ऑटो चालक और इसके बाद साइकिल सवार को कुचल दिया। हादसे से मौके पर अफरा-तफरी एवं भगदड़ की स्थिति निर्मित हो गई। वाहनों के परखच्चे उड़ गए। गंभीर रूप से घायल ऑटो चालक और साइकिल सवार को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपिया कार चालक पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक ग्वारीघाट निवासी नवीन बैंजामिन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह कृषि उपज मंडी से लिपिक के पद से रिटायर है। मंगलवार को साले विकास की कार क्रमांक एमपी 20 सीबी 6141 से अपनी माँ स्वर्णलता बैंजामिन को ईलाज के लिये आशीष अस्पताल लाया था और उक्त कार को अस्पताल के सामने पार्किंग में खड़ा कर माँ को भर्ती कराने के बाद अस्पताल केन्टीन के बाहर खड़े होकर चाय पी रहा था.

तभी करीब एक बजे रेल्वे स्टेशन मदनमहल की तरफ से एक कार क्रमांक एमपी 20 सीएच 8420 की महिला चालक काफी तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक कार चलाते हुये आयी और पार्किंग में खडी उसकी कार को पीछे से जोरदार टक्कर मारी, जिससे कार का पिछला हिस्सा डिग्गी व बफर डेमिज हो गये। वहीं अन्य कार में टक्कर मारने के पहले एक सायकिल वाले को टक्कर मारी थी जिससे वह सायकिल सवार पीयूष दुबे सायकिल सहित गिर गया और उसको सिर में चोट आयी वह वहीं बेहोश हो गया था।
ऑटो चालक का कटा गला
कार चालिका का कोहराम यहीं नहीं थमा, इसके बाद कार चालक ने एक आटो चालक जो स्टेशन तरफ जा रहा था, को भी वहीं कार टक्कर मारी थी। जिससे आटो का सामने का काँच टूटकर आटो चालक बंटी केवट के गले में लगा जो उसका गला कट गया। हादसे में सायकिल और ऑटो चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Next Post

घर के बाहर बेहोश मिले प्रआ की मौत

Wed Jul 9 , 2025
सतना: कोलगवां थाना क्षेत्र के कृपालपुर स्थित हरिजन बस्ती में मंगलवार शाम प्रधान आरक्षक जगमोहन चौधरी (60) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह एसपी ऑफिस स्थित वायरलेस शाखा में ऑपरेटर के पद पर पदस्थ थे।प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब 4 बजे जब उनकी पत्नी किराना लेने […]

You May Like