दुकान में घुसी तेज रफ़्तार कार, एक घायल

जबलपुर। गोराबाजार थाना अंतर्गत एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार एम पी 20 सीके 0339 अनियंत्रित होकर फूलों की दुकान में जा घुसी। हादसे में संजू राव नामक युवक बुरी तरह घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार के दोनों पहिए उसके पैरों पर चढ़ गए जिससे उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना के बाद क्षेत्रीय नागरिकों ने कार चालक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी और वाहन को थाने पहुंचा दिया। घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि कार चालक लापरवाही पूर्वक वाहन चला रहा था और घटना के बाद भागने की कोशिश कर रहा था। लेकिन लोगों ने पकड़कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। क्षेत्रीय नागरिकों ने बताया कि कई बार कैंट बोर्ड प्रशासन से ब्रेकर बनवाने की मांग की गई, लेकिन अनसुनी रही। नतीजा ये है कि गोराबाजार जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं।

Next Post

गाय ने बम चबाया, जबड़े के उड़े चीथड़े

Thu May 1 , 2025
जबलपुर। गोसलपुर थाना अंतर्गत ग्राम टिकरिया में एक गाय ने सुअरमार बम चबा लिया जिससे उसके जबड़े के चीथड़े उड़ गए और गाय की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक राजकुमार पटेल निवासी ग्राम टिकरिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी ग्राम टिकरिया हार में जमीन है जो खाली रहने […]

You May Like

मनोरंजन