
जबलपुर। गोसलपुर थाना अंतर्गत ग्राम टिकरिया में एक गाय ने सुअरमार बम चबा लिया जिससे उसके जबड़े के चीथड़े उड़ गए और गाय की मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक राजकुमार पटेल निवासी ग्राम टिकरिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी ग्राम टिकरिया हार में जमीन है जो खाली रहने से मवेशी चरने जाते है जहां पर गाय को सुबह 6 बजे चरने के लिये छोड़ दिया था जो वापस घर आयी तो देखा तो गाय का मुंह का नीचे का जबड़ा क्षतिग्रस्त होकर लटका था जो न पानी पी सकती थी न कुछ खा सकती थी। अज्ञात व्यक्ति ने कोई अज्ञात चीज टिकरिया हार में रखा था जिसे खाकर गाय का मुंह का नीचे का जबड़ा क्षतिग्रस्त हो गया है जिससे गाय की मौत हो गई। थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि गाय ने सुअरमार बम चबा लिया था। हालांकि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्यवाही होगी।
