
जबलपुर। गांधी जयंती के अवसर पर पश्चिम मध्य रेल भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा सुभाष कॉलोनी परिसर में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। हाथों में पोस्टर-बैनर लेकर स्काउट-गाइड के बच्चों ने कॉलोनीवासियों को परिसर स्वच्छ रखने का संदेश दिया। इसके बाद बच्चों ने सफाई अभियान चलाने के साथ पौधरोपण भी किया। कार्यक्रम का मार्गदर्शन मंडल रेल प्रबंधक कमल कुमार तलरेजा, अपर मंडल रेल प्रबंधक अभय कुमार गुप्ता, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी वरुण चतुर्वेदी एवं सहायक कार्मिक अधिकारी कल्याण सचिपति नंदन ने किया। इस दौरान जिला सचिव अनिल चौबे, संयुक्त सचिव संजीव तिवारी, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक नेतराम मेहरा, वर्क सुपरवाइजर प्रकाश चंद्र राय, सुनील पराचवार, अजीत बरनवाल, मनोज कुमार कामडे, नितिन धनगर तथा स्काउट लीडर्स देवेंद्र कतिया, शशांक पांडे सहित स्काउट-गाइड के बच्चे मौजूद रहे।
