गोविंदपुरा में बीजेपी ने किया संगठनात्मक मंथन, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने ली बैठक

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने सोमवार को भोपाल स्थित गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में मण्डल अध्यक्षों एवं पार्षदों के साथ बैठक की। बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस दौरान संगठन की कार्यप्रणाली, जनसंपर्क को और सशक्त बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर विचार-विमर्श हुआ। प्रदेश संगठन महामंत्री ने पदाधिकारियों से संगठनात्मक समन्वय बढ़ाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।

बैठक में प्रदेश शासन की मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर भी उपस्थित रहीं। उन्होंने क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

Next Post

बनखेड़ी चैंपियन लीग क्रिकेट: आरसीसी बनखेड़ी और इंदौर बने विजेता, फाइनल मुकाबलों में उमड़ा जनसैलाब

Mon Dec 29 , 2025
बनखेड़ी। बनखेड़ी चैंपियन लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के दोनों फाइनल मुकाबले खेले गए। पहले फाइनल में आरसीसी बनखेड़ी ने 8 ओवर में 117 रन बनाए। जवाब में शानवी इंटरप्राइजेज 99 रन ही बना सकी। आरसीसी बनखेड़ी ने यह मुकाबला 18 रन से जीत लिया। इस मैच में मैन ऑफ द मैच […]

You May Like