बनखेड़ी चैंपियन लीग क्रिकेट: आरसीसी बनखेड़ी और इंदौर बने विजेता, फाइनल मुकाबलों में उमड़ा जनसैलाब

बनखेड़ी। बनखेड़ी चैंपियन लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के दोनों फाइनल मुकाबले खेले गए। पहले फाइनल में आरसीसी बनखेड़ी ने 8 ओवर में 117 रन बनाए। जवाब में शानवी इंटरप्राइजेज 99 रन ही बना सकी। आरसीसी बनखेड़ी ने यह मुकाबला 18 रन से जीत लिया।

इस मैच में मैन ऑफ द मैच एवं मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार शाहजमां ‘चू-चू’ को दिया गया। वहीं बेस्ट बैट्समैन छोटे सरकर, बेस्ट बॉलर राममूर्ति, बेस्ट फील्डर शिवम् और बेस्ट विकेटकीपर सौरभ रहे।

दूसरे फाइनल मुकाबले में इंदौर ने भोपाल को 8 रन से हराया। इंदौर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 140 रन बनाए, जबकि भोपाल 131 रन ही बना सकी। इस मैच में मैन ऑफ द मैच आशीष गौतम रहे, जबकि मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार विशाल मौर्य को इलेक्ट्रिक स्कूटी के रूप में दिया गया। बेस्ट बैट्समैन आशीष गौतम (इंदौर) और बेस्ट बॉलर रामसहाब (भोपाल) रहे।

एक ही मैदान पर दो-दो टूर्नामेंट आयोजित कर आयोजक राजा पलिया ने इतिहास रच दिया। दोनों फाइनल देखने हजारों दर्शक पहुंचे, जिससे स्टेट हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में संजय शर्मा (पूर्व विधायक, तेंदूखेड़ा) एवं पुष्पराज पटेल (कांग्रेस प्रत्याशी, सोहागपुर) अजय कटकवार ,आनंद त्रिपाठी ,बादशाह खान ,आनंद पलिया ,छोटे साहब पटेल राजा भैया समेत हजारों की संख्या में क्रिकेट प्रेमी उपस्थित रहे उपस्थित रहे।

Next Post

साईखेड़ा में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील किया फर्जी क्लीनिक,एफआईआर कराई जाएगी दर्ज

Mon Dec 29 , 2025
मुलताई। क्षेत्र में लगातार झोलाछाप डाक्‍टरों की संख्‍या बढ रही है। जिसके कारण मरीजों को गलत इलाज मिल रहा है कई मरीजों की मौत भी हो जाती है। इस संबध में समाचार पत्र टीम द्वारा ग्राम साईखेडा पहुंचकर एक मुन्‍ना भाई एमबीबीएस झोलाछाप डाक्‍टर का समाचार सोमवार को प्रा‍थमिकता से […]

You May Like