
मुलताई। क्षेत्र में लगातार झोलाछाप डाक्टरों की संख्या बढ रही है। जिसके कारण मरीजों को गलत इलाज मिल रहा है कई मरीजों की मौत भी हो जाती है। इस संबध में समाचार पत्र टीम द्वारा ग्राम साईखेडा पहुंचकर एक मुन्ना भाई एमबीबीएस झोलाछाप डाक्टर का समाचार सोमवार को प्राथमिकता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद स्वास्थ्य महकमा हरकत में आया और मुलताई बीएमओं टीम सहित साइखेड़ा पहुंचे और गव्हाडे क्लीनिक साईखेड़ा पर छापा मार कार्रवाई करते हुए क्लीनिक सील किया है। बीएमओं डाक्टर गजेन्द्र मीणा ने बताया गव्हाडे हेल्थ केयर साईखेडा के क्लिनिक पर अपने आप को डाक्टर बताने वाले व्यक्ति करण कुमार गव्हा अपनी स्वयं की दुकान में एक महिला को चेक कर रहा था तथा एलोपेथी दवाई लिख रहा था । टीम द्वारा मौके पर छापा मार कर उसका फर्जी दवाखाना बंद करवा दिया गया।इस कार्रवाई में मौके पर टीम को एलोपैथिक दवाईया प्राप्त हुई है। वही करण कुमार द्वारा जो डिग्री बताई गई सभी फर्जी डिग्री निकली है। डाक्टर गजेन्द्र मीणा ने बताया कि फर्जी डाक्टर के पास कोई डिग्री नही है। जो उसके द्वारा दिखाई जा रही है वह सभी फर्जी डिग्री है। टीम द्वारा मौके पर क्लिनिक सील कर चाबी अपनी सुरक्षा में ले ली गई है। टीम में मुलताई बीएमओं डाक्टर गजेन्द्र मीणा, बीसीएम चंदन भलावी, एमआई दिवाकर किनकर, साईखेडा थाने से पुलिस बल मौजूद रहा।
*प्रभारी सीएमएचओ बोले करागें एफआईआर*
इस संबध में प्रभारी सीएमएचओ डाक्टर जगदीश घोरे ने कहा कि साईखेडा में जो छापामार कार्रवाई की गई है उसमें पाया गया कि करण कुमार गव्हा द्वारा बिना किसी डिग्री एवं अनुमति के चिकित्सक का व्यवसाय किया जा रहा था जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है जिसकी विरूद्व जल्द ही कार्रवाई कर एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी ।
