
ग्वालियर। अटल द्वार, पुरानी छावनी से मध्य प्रदेश किसान सभा एवं संयुक्त मोर्चा द्वारा ट्रैक्टर एवं चार पहिया वाहन रैली निकाली गई। यह रैली मुख्य मार्गो से होते हुए फूलबाग गांधी उद्यान के सामने संपन्न हुई।
इस मौके पर किसान नेता अखिलेश यादव, रामविलास गोस्वामी, रामकिशन कुशवाहा, रामबाबू जाटव, बाबा श्याम साइ शरण एडवोकेट, विश्वजीत रतोनिया, लालकृष्ण प्रजापति सहित सैकड़ो किसान उपस्थित थे। रैली के समापन के पहले किसानों को संबोधित करते हुए सुग्रीव सिंह ने कहा कि किसानों के साथ केंद्र सरकार ने वादा खिलाफी की है। दिल्ली में आंदोलन खत्म करने के लिए नरेंद्र मोदी ने किसानों की सभी शर्तें मांगी लेकिन आज दिनांक तक उन शर्तों पर कोई भी अमल नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में किसानों की हालत सबसे ज्यादा दयनि बनी हुई है। पूरे मध्य प्रदेश में किसानों ने सबसे अधिक आत्महत्या की है जबकि सरकार ने उद्योगपतियों के कई करोड़ रूपया माफ कर दिया है। सुग्रीव सिंह ने बताया कि ग्वालियर क्षेत्र में भी किसानों की हालत देनी बनी हुई है। प्रशासन उनकी और कोई भी ध्यान नहीं दे रहा है। अगर ग्राम पवाया ईटमा सर्वा किटोरा आदि गांव की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो 10 फरवरी को किसान कलेक्टर दफ्तर का घेराव कर जेल भरेंगे जिसकी जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी।
