मुरैना पुलिस पर हमले के आरोप में गिरफ्तार आरोपियों का जुलूस निकाला

मुरैना: मुरैना पुलिस पर हमले के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार किए गए हैं। इनका गांव में जुलूस निकाला गया। एसपी ने कहा कि आरोपी बख्शे नहीं जाएंगे।
होली के दिन नूराबाद थाना पुलिस को ग्राम छर्रा का पुरा में ज़मीनी विवाद की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन वहां मौजूद कुछ लोगों ने विवाद को सुलझाने के बजाय पुलिस पर हमला कर दिया। पुलिसकर्मियों को धक्का देकर उनके साथ मारपीट की गई।

स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस को अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चंदू कुशवाह, रघुराज कुशवाह और आकाश को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य आरोपियों विजय, राहुल, गीता और अंजनी की तलाश जारी है। आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने और मारपीट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। गांव में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Next Post

यादव ने विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस की दी बधाई

Sat Mar 15 , 2025
भोपाल, 15 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ़ मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को विश्व उपभोक्ता दिवस की बधाई दी है। श्री यादव ने कहा है कि गुणवत्ता, पारदर्शिता और सुरक्षा की सुनिश्चितता हर उपभोक्ता का मौलिक अधिकार है। इससे आर्थिक तंत्र मजबूत होता है, साथ ही उद्योगों में प्रतिस्पर्धा भी […]

You May Like