यादव ने विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस की दी बधाई

भोपाल, 15 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ़ मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को विश्व उपभोक्ता दिवस की बधाई दी है।

श्री यादव ने कहा है कि गुणवत्ता, पारदर्शिता और सुरक्षा की सुनिश्चितता हर उपभोक्ता का मौलिक अधिकार है। इससे आर्थिक तंत्र मजबूत होता है, साथ ही उद्योगों में प्रतिस्पर्धा भी बढ़ती है, जो भारत को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण है।

उन्हाेंने विश्व उपभोक्ता दिवस की बधाई देते हुए प्रदेशवासियों से उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लेने का आहवान किया है।

 

Next Post

घुघरा फाल में बहे जूनियर डॉक्टर की तलाश में चल रहा रेस्क्यू, फिलहाल सुराग नहीं

Sat Mar 15 , 2025
जबलपुर: नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज का एक जूनियर डॉक्टर घूघरा फाल में शुक्रवार को नहाते समय डूब गया था जिसकी तलाश में शनिवार को फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। गोताखोरों की टीम तलाश में लगी हुई है लेकिन कोई सुराग नहीं लग रहा है […]

You May Like