यादव ने चेटी चंड के कार्यक्रम में भगवान झूलेलाल जयंती और चैत्र प्रतिपदा नववर्ष की दी मंगलकामनाएं

उज्जैन, 30 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज उज्जैन के टावर चौक पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेशवासियों एवं विशेष रूप से सिंधी समाज के सभी भाई और बहनों को चेटी चंड महापर्व की मंगलकामनाएं दी।

डॉ यादव ने कहा कि चेटी चंड सिंधी समुदाय का एक प्रमुख त्योहार है, जिसे भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। वे जल देवता के रूप में पूजे जाते हैं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सुप्रसिद्ध अभिनेता श्री गोविंदा भी सम्मिलित हुए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चेटी चंड का यह पावन पर्व भगवान झूलेलाल की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति लेकर आए। उज्जैन नगरी भगवान श्रीमहाकाल और श्रीकृष्ण की नगरी है, यह कला की नगरी, उत्कर्ष की नगरी है, आध्यात्म का केंद्र है, सम्राट विक्रमादित्य की नगरी में विक्रमोत्सव के अवसर पर सभी को चेटी चंड पर्व और चैत्र प्रतिपदा की मंगलकामनाएं।

डॉ यादव ने कहा कि यह अवसर हमें प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता के मूल्य सिखाता है। भगवान झूलेलाल का आशीर्वाद देश-प्रदेश पर बना रहे और हमारा प्रदेश विकास, भाईचारे और खुशहाली की नई ऊँचाइयों को छुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम पशुपालक कृषक भाइयों के लिए दूध उत्पादन में वृद्धि करने पर बोनस प्रदान कर रहे है, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी। भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े स्थानों को तीर्थ के रूप में “श्रीकृष्ण पाथेय न्यास” अंतर्गत विकसित कर रहे है।

सांसद अनिल फिरोजिया ने चैत्र प्रतिपदा नववर्ष और चेटी चंड पर्व की मंगलकामनाएं दी। अभिनेता श्री गोविंदा ने कहा कि भगवान बाबा श्रीमहाकाल और भगवान श्री झूलेलाल सभी के जीवन में सुख शांति और समृद्धि देकर सबका कष्ट हरे। उन्होंने मुख्यमंत्री को विकास और अध्यात्म को साथ लेकर कार्य करने के लिए मंगलकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री ने अतिथियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। डॉ यादव ने कार्यक्रम में ध्वजा फहराकर ने चेटी चंड पर्व पर आयोजित सामाजिक रैली की शुरुआत की। कार्यक्रम में विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल, नगर जनप्रतिनिधि संजय अग्रवाल, नगर निगम सभापति कलावती यादव, संतोष लालवानी, महेश परियानी, जनप्रतिनिधि और समाजसेवी उपस्थित रहे।

Next Post

शुक्ल ने ईद-उल-फितर की दी शुभकामनाएं

Sun Mar 30 , 2025
भोपाल, 30 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं दी हैं। श्री शुक्ल ने कहा कि ईद का पर्व त्याग, सेवा और भाईचारे का प्रतीक है। यह त्योहार हमें समाज में एकता और सौहार्द्र को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। उपवास और […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।