
दमोह। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता व राष्ट्र गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सोमवार 10 अगस्त को पुलिस अधीक्षक दमोह श्री आनंद कलादगि (भापुसे) के नेतृत्व में दमोह पुलिस द्वारा भव्य तिरंगा मोटरसाइकिल यात्रा निकाली गई।तिरंगा यात्रा में दमोह पुलिस की लगभग 150 से अधिक मोटरसाइकिलें शामिल रहीं। पुलिस अधिकारियों वक्षजवानों ने हाथों में तिरंगा ध्वज लेकर पूरे उत्साह व अनुशासन के साथ यात्रा में सहभागिता की। यात्रा के दौरान शहर में देशभक्ति व राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया।
पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य पुलिस बल के साथ-साथ आमजन में भी राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत करना है एवं नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस को पूरे उत्साह, गरिमा व राष्ट्रप्रेम के साथ मनाने तथा राष्ट्रीय ध्वज का सदैव सम्मान करने की अपील की गई।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया, सीएसपी एच.आर. पांडेय, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक शिवप्रसाद कंगाली, निरीक्षक दलबीर सिंह मार्को, निरीक्षक मनीष कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
