पटना : कारखाने में भीषण आग, जानमाल की क्षति नहीं

पटना 31 मार्च (वार्ता) बिहार में पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल क्षेत्र के गुलाबबाग में आज देर शाम एक कारखाने में भीषण आग लग गई।

बाढ़ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ-एक) राकेश कुमार ने सोमवार को बताया कि शाम करीब सात बजे सूचना मिली कि गुलाबबाग कारखाने में भीषण आग लगी है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही बाढ़, बख्तियार, मोकामा, पटना, नालंदा एवं लखीसराय से दमकल की गाड़ियां मंगवाई गई।

श्री कुमार ने बताया कि काफी मशक्कत के बाद आग पर लगभग काबू पा लिया गया है। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में हैं। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में केवल एक पशु की जलने से मौत हुई है। इसके अलावा अन्य जानमाल की क्षति नहीं हुई है।

एसडीपीओ ने कहा, “हालांकि कई तरह की अफवाह फैलाई जा रही हैं लेकिन मेरी अपील है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दिया जाए। जैसे ही आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया जाएगा तो हमलोग मुआयना करके घटना की सटीक जानकारी दे पाएंगे।”

 

Next Post

जल संवर्धन के साथ उसका संरक्षण आज की महती आवश्यकता: यादव

Mon Mar 31 , 2025
भोपाल, 31 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि 30 मार्च से प्रारंभ हुए राज्य स्तरीय जल गंगा संवर्धन अभियान में भी जन-भागीदारी को प्राथमिकता के साथ जोड़ा गया है। जल संकट को दूर करने बारिश के जल को अधिक से अधिक संग्रहण करने 30 […]

You May Like