पहलगाम हमले के विरोध में राजधानी में बंद हैं दुकाने और व्यापारिक प्रतिष्ठान

भोपाल: जम्मू- कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में आज भोपाल में आधे दिन का बंद रखा गया है। भोपाल की सभी प्रमुख बाजारों की दुकानों के शटर सुबह से ही नहीं खुले हैं। बंद का आह्वान भोपाल चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से किया गया है।

नगर बंद को व्यापक समर्थन मिला है, लोगों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे हैं। दोपहर दो बजे तक दुकाने और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। बाद में फेडरेशन के दफ्तर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन होगा जिसमें पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए नागरिकों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

Next Post

तीन नाबालिग आदिवासी लड़कियों के साथ बालाघाट में सामूहिक दुष्कर्म, सात आरोपी पकडे गए

Sat Apr 26 , 2025
बालाघाट: शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रही आदिवासी समाज की तीन नाबालिग लड़कियों के साथ हट्टा थाना क्षेत्र के जंगल में 6 युवकों ने दुष्कर्म किया l आदिवासी समाज की एक और युवती से सामूहिक दुष्कर्म हुआ जो नाबालिग नहींहै। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के तीन घंटे […]

You May Like