इंदौर:शहर में गहराते जल संकट को लेकर रविवार को दीनदयाल उपाध्याय चौराहा (सुखलिया जोन-5) पर कांग्रेस नेताओं एवं स्थानीय रहवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया। पार्षद राजू भदौरिया के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में वार्ड-27 के बड़ी संख्या में रहवासी शामिल हुए।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कांग्रेस नेता विनोद बब्बू यादव द्वारा पिछले 12 वर्षों से क्षेत्र में निशुल्क पेयजल वितरण किया जा रहा था, लेकिन नगर निगम अधिकारियों और भाजपा नेताओं के हस्तक्षेप के चलते पिछले दो दिनों से पानी की आपूर्ति बंद कर दी गई है। इससे पहले से जूझ रहे क्षेत्र के जल संकट की समस्या और गंभीर हो गई
नाराज रहवासियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौके पर महापौर एवं नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और शीघ्र जलापूर्ति बहाल करने की मांग की।
एसीपी के पैर में पार्षद
*पालदा में पानी की समस्या को लेकर आज पार्षद कुणाल सोलंकी ने चक्काजाम किया है जहां एसीपी ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो पार्षद सोलंकी ने दंडवत प्रणाम कर दिया।
