भोपाल: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा आज रविवार को राजधानी भोपाल के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर शुरू हुई। परीक्षा को लेकर सुबह से ही केंद्रों पर अभ्यर्थियों की भीड़ दिखाई दी। आयोग द्वारा जारी सख्त दिशा-निर्देशों के चलते परीक्षार्थी तय समय से पहले ही केंद्रों पर पहुंचने लगे थे, जहां उनकी बायोमेट्रिक और फेस ऑथेंटिकेशन प्रक्रिया पूरी कराई गई।
आयोग ने स्पष्ट किया था कि सुबह के सत्र के लिए परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार 9 बजे और दोपहर के सत्र के लिए 2 बजे बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद किसी भी परिस्थिति में किसी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा। इसी कारण अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से करीब डेढ़ घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना पड़ा।
Next Post
'कूद जाऊंगा, जान दे दूंगा', युवक ने टावर पर चढ़कर दी धमकी
Sun May 24 , 2026
भिंड: मामला भिंड का है, पैर लड़खड़ा रहे थे, लेकिन इरादे आसमान छू रहे थे. एक युवक सैकड़ों फीट ऊंचे मोबाइल टावर की चोटी पर जा बैठा और चिल्लाने लगा. ‘कूद जाऊंगा, जान दे दूंगा’, इसके बाद जो हुआ, वो किसी थ्रिलर फिल्म के क्लाइमेक्स से कम नहीं था. जहां, […]

You May Like
-
6 months ago
मोतीनाला का संकरा पुल बना मुसीबत का सबब